X Close
X

गौमुख से गंगासागर तक निर्मल PM Modi की बैठक मे, बनेगा एक्शन प्लान अविरल गंगा के लिए


11_12_2019-minister_in_atal_ghat_19834984
Lucknow:कानपुर। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि ‘पतितपावनी’ की निर्मलता और अविरलता का खाका कानपुर से ही तैयार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग गंगा का हाल लेंगे और गंगा की स्वच्छता पर मंथन किया जाएगा। ‘भगीरथी’ को पहले जैसा स्वच्छ बनाने के लिए गंगा एक्शन प्लान बनाया जाएगा, जो गौमुख से गंगा सागर तक लागू होगा। वह बुधवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लेने शहर आए और अटल घाट समेत गंगा बैराज का निरीक्षण करके अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। गंगा का हाल देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 14 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसके चलते अटल घाट पर जोर-शोर तैयारियां चल रही हैं। सुबह से शाम तक उच्च पदस्थ अफसरों के साथ प्रशासनिक अफसर सारा दिन तैयारियों में जुटे हैं। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अटल घाट पर पहुंच गए। उन्होंने वहां से गंगा बैराज, परमिया नाले का निरीक्षण किया। अटल घाट के पीछे और साफ सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। स्टीमर में बैठकर सीसामऊ नाला और अन्य घाटों का जायजा लिया। यहां से मंत्री और सभी अधिकारियों ने काफिला गुजरने के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया। गंगा बैराज से वीएसएसडी कॉलेज के पीछे से होकर कंपनी बाग चौराहे तक हाल देख। जल संसाधन मंत्री ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को देखा। यहां सभागार को देखा और हेलीपैड का निरीक्षण किया। उनके साथ राज्य जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह, नगर विकास विभाग के सचिव अनुराग यादव, मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी उपस्थित रहे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। The post गौमुख से गंगासागर तक निर्मल PM Modi की बैठक मे, बनेगा एक्शन प्लान अविरल गंगा के लिए appeared first on Everyday News.
Everyday News